अक्टूबर 1, 2024 4:50 अपराह्न

printer

देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चुका है और अब दुनिया के रक्षा निर्यातकों में गिना जाता है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चुका है और अब दुनिया के रक्षा निर्यातकों में गिना जाता है। रक्षा मंत्री नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग के 277वें वार्षिक दिवस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने कामकाज में नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए विभाग की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी यात्रा के दौरान रक्षा लेखा विभाग का उद्देश्य रक्षा लेखांकन में दक्षता लाना है।