मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 26, 2024 7:40 अपराह्न

printer

आपदा-चेतावनी के मामले में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है देशः डॉ0 जितेन्द्र सिंह

केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने आज कहा कि आपदा चेतावनी के मामले में देश वैश्विक नेता के रूप में उभरा है और अन्य देशों की भी सहायता कर रहा है।

 

श्री सिंह ने हैदराबाद में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र –आई एन सी ओ आई एस में 2004 के हिंद महासागर सुनामी की 20वीं वर्षगांठ पर आयोजित स्मारक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

श्री सिंह ने ‘डीप सी मिशन’ सहित महासागर संबंधी अग्रणी पहलों की सराहना की और महासागर अनुसंधान और आपदा तैयारी में भारत की क्वांटम प्रगति पर भी प्रकाश डाला।

 

उन्‍होंने सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने में वैज्ञानिक प्रगति की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला