मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 25, 2024 9:23 अपराह्न

printer

फिल्म-निर्माण की लागत में कमी आनी चाहिएः फिलिप नोयस

भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता फिलिप नोयस ने कहा कि फिल्म निर्माण की लागत में कमी आनी चाहिए। उन्‍होंने न्यू हॉलीवुड में अस्तित्व थीम पर  मास्टरक्लास सत्र में यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म के लिए प्री-सेल्स बेहद महत्वपूर्ण है।

 

    श्री नोयस ने प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया में दक्षता बढ़ाने और उत्पादन लागत को कम करने के लिए एनिमेट्रॉनिक्स और स्टोरीबोर्डिंग के उपयोग की वकालत की। नोयस ने सिनेमा प्रेमियों से विकसित हो रहे फिल्म उद्योग पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि स्मार्टफोन “भविष्य का स्टूडियो” है।

 

श्री नोयस को इस वर्ष का सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला है।