केरलम में कांग्रेस हाई कमान नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी- एआईसीसी पर्यवेक्षकों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों पर विचार करने के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन पर निर्णय की घोषणा करेगी। केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी- केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने बताया कि आज सुबह तिरुवनंतपुरम में हुई विधायक दल की बैठक में एआईसीसी अध्यक्ष को कांग्रेस विधायक दल के नेता का चयन करने का अधिकार देने वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
News On AIR | मई 7, 2026 9:28 अपराह्न
केरलम में नए मुख्यमंत्री के चयन पर कांग्रेस जल्द करेगा फैसला