चीन की सरकार ने अपने नागरिकों से जापान जाने से बचने का परामर्श जारी किया है। ताइवान संकट में संभावित भागीदारी को लेकर जापान की प्रधानमंत्री सानेए ताकाइची की हालिया टिप्पणी ने बड़े कूटनीतिक विवाद का रूप ले लिया है, जिसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने यह परामर्श जारी किया।
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जापान की नेता की भड़काऊ टिप्पणियों के कारण माहौल बिगड़ गया है जिससे जापान में चीनी लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि इस वर्ष जापान, चीन के लोगों के लिए कम सुरक्षित है, और वहां रहने वाले चीनी लोगों से देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने तथा सतर्क रहने का आग्रह किया है।
चीन की ओर से जारी यह यात्रा परामर्श वास्तव में जापान के प्रति अपनी चेतावनी भरी नीति के तहत जापान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में तनाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराने की कोशिश है। जापान के प्रधानमंत्री ताकाइची ने पिछले हफ़्ते एक संसदीय समिति के सत्र में कहा था कि ताइवान पर चीनी सैन्य हमला जापान के अस्तित्व के लिए ख़तरा पैदा कर सकता है।