मार्च 24, 2026 9:56 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘निवेश मित्र 3.0’ डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज निवेशकों के अनुभव को सरल और बेहतर बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 और प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स स्कीम का अनावरण करके औद्योगिक विकास को एक नई दिशा दी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 85 से अधिक लेटर ऑफ कम्फर्ट-एलओसी, पात्रता प्रमाण पत्र-ईसी और 2 हजार 781 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की। यह निवेश प्रस्तावों को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निवेश मित्र 3.0 में त्वरित सहायता के लिए ‘एआई-आधारित चैटबॉट’ शामिल है। इसके अतिरिक्त वास्तविक समय के एसएमएस अलर्ट निवेशकों को उनके आवेदन की स्थिति के बारे में हर चरण में अपडेट रखते हैं।