दिसम्बर 24, 2025 6:08 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो द्वारा ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी है।

एक सोशल मी़डिया पोस्ट मे मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार से लेकर भरोसे तक, आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में एक भरोसेमंद और सम्मानित साथी के तौर पर खड़ा है।

उन्‍होंने इस मिशन की सफलता और ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को निम्न पृथ्वी कक्षा में सटीक रूप से तैनात करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को भी बधाई दी।

वहीं, विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने कहा कि यह मिशन भारत की तकनीकी क्षमता और इसरो की सफलता के पीछे के अनुशासन को दिखाता है। उन्‍होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में अब एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला