केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस- एच.पी.वी. वैक्सीन की एक लाख 90 हजार 890 खुराकें भेजी हैं। इससे पहले, सरकार ने 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए पिछले महीने पहले चरण में एच.पी.वी. वैक्सीन की एक लाख 90 हजार 800 खुराकें भेजी थीं। यह वैक्सीन सर्विकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह सुरक्षित और प्रभावी है। राज्य को केंद्र सरकार से कुल तीन लाख 81 हजार 780 खुराकें प्राप्त हुई हैं। लड़कियों के लिए टीकाकरण अभियान अगले माह तक जारी रहेगा।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 7:29 अपराह्न
केंद्र ने आंध्र प्रदेश को एच.पी.वी वैक्सीन की 1.90 लाख से अधिक खुराकें भेजीं