केन्द्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष से पंजाब के लिए 240 करोड 80 लाख रूपये जारी किए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में पंजाब के लिए 642 करोड 40 लाख रूपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के लिए 480 करोड रूपये से अधिक राशि की दो किस्ते पहले ही जारी कर दी हैं।
Site Admin | दिसम्बर 2, 2025 4:29 अपराह्न
केन्द्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पंजाब को 240.80 करोड लाख रूपये जारी किए