राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।