ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बोडलेयन पुस्तकालय श्रृंखला ने शिक्षापत्री की 200 वीं वर्षगांठ पर पूरे ब्रिटेन में एक प्रदर्शनी यात्रा की शुरूआत की है। शिक्षापत्री बहुत महत्वपूर्ण और हिंदू धर्म की दुर्लभ पांडुलिपि है। शिक्षापत्री का तात्पर्य शिक्षाओं से है, जिसे 1826 में गुजरात के वाडताल में सहजानंद स्वामी ने तैयार किया था। इस प्रदर्शनी यात्रा का आयोजन विश्वविद्यालय ने स्वामीनारायण पंथ के प्रमुखों के सहयोग से किया है और इसके अंतर्गत मुख्य मंदिरों में पांडुलिपि का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे हजारों श्रद्धालुओं को इस पवित्र पत्री के दर्शन का अवसर मिलेगा। इस शिक्षापत्री में नैतिक जीवनयापन और अध्यात्मिक दिशा-निर्देशों पर जोर दिया गया है। कहा जाता है कि शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पत्री लिखी गई थी। इसमें दो सौ 12 संस्कृत श्लोक है। इनमें हिन्दू धर्मग्रन्थों से प्रमुख शिक्षाओं को समाहित किया गया है।
News On AIR | अप्रैल 5, 2026 9:11 अपराह्न
बोडलेयन लाइब्रेरी श्रृंखला ने शिक्षापत्री की 200वीं वर्षगांठ पर ब्रिटेन में प्रदर्शनी यात्रा शुरू की