पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के चार मजदूरों के शव आज बलूचिस्तान के नुश्की जिले में मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों की गोलीबारी से इन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का पता चलता है, जहां अधिकारी बलूचिस्तान में काम करने के लिए आने वाले लोगों और विशेष रूप से पंजाब प्रांत के लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।