नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती अमृतसर स्थित गुरुद्वारा गुरु के महल में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। कल श्री हरमंदिर साहिब के अकाल तख्त से गुरुद्वारा गुरु का महल के लिए एक धार्मिक शोभा यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरु की बानी का पाठ किया गया।
धार्मिक नेताओं ने संगत से गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने को कहा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।