आर्टेमिस द्वितीय मिशन का दल चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। यह अपोलो कार्यक्रम के बाद पांच दशकों से अधिक समय में पहला मानव चंद्र मिशन है। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री : विक्टर ग्लोवर, रीड वाइजमैन, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। यह दल पृथ्वी से चार लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। इसके बाद चंद्रमा के पीछे से यू-टर्न लेकर बिना रुके और उसकी कक्षा में प्रवेश किए बिना वापस पृथ्वी की ओर लौटेगा। इस दूरी का रिकॉर्ड फिलहाल पोलो-13 के नाम है।
यह 10 दिवसीय मिशन 10 अप्रैल को प्रशांत महासागर में लैंडिंग के साथ समाप्त होगा। यह नासा की चंद्रमा पर स्थायी आधार स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का पहला कदम है। अंतरिक्ष एजेंसी का लक्ष्य 2028 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट दो अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लैंडिंग कराना है।