अप्रैल 1, 2026 5:21 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक को इसकी तात्कालिकता के कारण आगे लाया गया है: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता किरेन रिजिजू ने आज संसद में कहा कि विधेयकों को पेश करना आवश्यकता और मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। संसद भवन परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक को इसकी तात्कालिकता के कारण आगे लाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमरावती को राजधानी का दर्जा देना आवश्यक था, जिसके लिए संसद में संशोधन विधेयक का पारित होना अनिवार्य था। श्री रिजिजू ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे लोगों का ध्यान भटकाने और तथ्यों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार स्थापित नियमों के अनुसार ही कार्य करती है और आवश्यकताओं के आधार पर ही कानून लाती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला