जुलाई 22, 2025 4:19 अपराह्न

printer

सरकार का उद्देश्य 5 वर्षों में 5 करोड़ नई नौकरियां सृजित करना है: डॉ. मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा है कि नई प्रौद्योगिकियां और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने पर भी श्रमशक्ति और कार्यबल हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।

नई दिल्‍ली में आज तीसरे वैश्विक औद्योगिक संबंध सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.मांडविया ने कहा कि कर्मचारियों के कल्‍याण के लिए उद्योगों, संघों और सरकार के बीच सहयोग महत्‍वपूर्ण है।

उन्‍होंने कहा किे भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले दशक में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए और कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन में लगभग 16 करोड़ नए पंजीकरण हुए है। डॉ.मांडविया ने कहा कि सरकार का उद्देश्‍य आने वाले पांच वर्षों में पांच करोड़ नई नौकरियां सृजित करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला