मई 7, 2026 8:05 अपराह्न

printer

5वें ब्रिक्स एसएआई नेताओं का शिखर सम्मेलन आज बेंगलुरु में शुरू

दो दिवसीय 5वें ब्रिक्स सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थान (एसएआई) नेताओं का शिखर सम्मेलन आज बेंगलुरु में शुरू हुआ। इस शिखर सम्मेलन में शहरी गतिशीलता पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का विषय जीवन की सुगमता है। यह शिखर सम्मेलन भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक कार्यालय द्वारा भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के एसएआई प्रमुखों सहित 42 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने किया। इस दौरान शहरी गतिशीलता, सतत परिवहन प्रणाली, पर्यावरणीय स्थिरता, सार्वजनिक सेवा वितरण और लेखापरीक्षा पद्धतियों को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

शिखर सम्मेलन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का समापन ब्रिक्स एसएआई कार्य योजना 2027-28 और बेंगलुरु घोषणापत्र को अपनाने के साथ होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला