भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र आज से नोएडा में शुरू हो रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य महाकाव्यों के विभिन्न रूपों पर बातचीत का मंच प्रदान करना है।
इस वर्ष के आयोजन का विषय है-“कला और संस्कृति में भारतीय महाकाव्यों का योगदान”। इसकाउद्देश्य महाकाव्यों पर आधारित कलात्मक अभिव्यक्तियों के विविध रूपों को उजागर करना है।