थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव का 21वां संस्करण 10 से 16 जनवरी 2025 तक मुंबई और ठाणे में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में 61 फिल्में अंधेरी, सायन और ठाणे के मूवीमैक्स सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। महोत्सव की शुरुआत चीनी फिल्म द ब्लैक डॉग से होगी, जिसने कान फिल्म महोत्सव में अन सर्टेन रिगार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था। इस साल महोत्सव में प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को एशियन फिल्म कल्चर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार रफीक बगदादी को सत्यजीत रे मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।