मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 31, 2024 6:58 अपराह्न

printer

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय-संबंधों के विस्तार के लिए सैन्य-अभ्यास सूर्यकिरण का 18वां संस्करण लुंबिनी के रूपन्देही में शुरू

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण का 18वां संस्करण आज लुंबिनी के रूपन्देही में शुरू हुआ। इस बटालियन-स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्‍य कठिन परिस्थितियों में आतंकवाद का मुकाबला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांति मिशन की स्थापना, आपदा प्रबंधन और राहत कार्य, आंतरिक क्षमता निर्माण और पर्यावरण संरक्षण है।

 

    दो सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में नेपाल की सेना की श्रीजंग बटालियन और भारतीय सेना की 11वीं गोरखा राइफल शामिल होंगी। इससे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

 

    संयुक्त अभ्यास का 17वां संस्करण पिछले साल भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था। अब तक संयुक्त प्रशिक्षण में भाग लेने वाले नेपाली सेना के चार हजार दौ सौ 15 और चार हजार चार सौ 42 भारतीय सैन्‍य कर्मियों ने हिस्‍सा लिया है। इस तरह का संयुक्त अभ्यास 2010 में शुरू हुआ था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला