देशभर में आज 15वांँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधि तथा प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। इस वर्ष मतदाता दिवस का विषय है- ”नथिंग लाइव वोटिंग, आई वोट फोर श्योर”
समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य और जिला अधिकारियों को सर्वोत्तम प्रक्रिया पुरस्कार प्रदान करेंगी।