थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय यात्रियों को थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जाँच करने की सलाह दी है।
दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकट की स्थिति को देखते हुए इन क्षेत्रों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय यात्रियों को थाईलैंड के आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। वहीं, थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में यात्रा सामान्य है, लेकिन कुछ सीमावर्ती मार्ग प्रभावित हैं।
बान खलोंग ल्यूक के लिए रेल सेवाएं निलंबित हैं, कंथारालक जाने वाली बसों का मार्ग बदला जा रहा है और यात्रियों को बूरी राम में रूट तीन सौ 48 से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, बैंकॉक, चियांग माई, फुकेत और पटाया जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल खुले हैं।
इस बीच, यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत की तत्काल सुरक्षा का आह्वान किया है क्योंकि दोनों देश विश्व धरोहर स्थल प्रेह विहार मंदिर के पास तोपखाने और रॉकेट हमलों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।