मार्च 10, 2026 6:21 अपराह्न | Thailand government

printer

ऊर्जा संकट के बीच थाईलैंड सरकार ने अधिकारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया

मध्य पूर्व में संघर्ष के बीच थाईलैंड में ऊर्जा की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से घर से काम करने का निर्देश दिया है। हालांकि सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों को छूट दी गई है। सरकारी प्रवक्ता ललिदा पेरिसविवाताना ने बताया कि अधिकारियों की विदेश यात्राएं भी स्थगित कर दी गई हैं और सरकारी भवनों में लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। कार्यालयों में एयर कंडीशनिंग का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाएगा। थाईलैंड के पास लगभग 95 दिनों का ऊर्जा भंडार शेष है और वह बिजली की मांग में कटौती के उपायों को लागू करते हुए अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से अतिरिक्त गैस की आपूर्ति प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला