थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया के साथ अपनी विवादित सीमा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। यह हमला दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद हुआ है। थाईलैंड सेना के प्रवक्ता विन्थाई सुवारी ने बताया कि सेना को रिपोर्ट मिली है कि सैनिकों पर सहायक अग्नि शस्त्रों से हमला किया गया था, जिसमें एक सैनिक मारा गया और चार घायल हो गए।
वहीं, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने भी हमलों की पुष्टि की और कहा कि थाईलैंड के सैन्य बलों ने आज सुबह प्रीह विहियर प्रांत के अन सेस क्षेत्र में कंबोडियाई सैन्य बलों पर हमला किया। मंत्रालय ने कहा कि कंबोडिया ने जवाबी कार्रवाई नहीं की और वह सतर्कता और अत्यंत सावधानी के साथ स्थिति पर नज़र रख रहा है। बयान में कहा गया है कि ऐसी कार्रवाई कंबोडिया और थाईलैंड के बीच संयुक्त घोषणा का गंभीर उल्लंघन है, जिस पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 26 अक्टूबर, 2025 को अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मलेशियाई प्रधानमंत्री, महामहिम अनवर इब्राहिम, जो दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ- आसियान के अध्यक्ष की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए थे।