मार्च 11, 2026 4:18 अपराह्न

printer

वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का किया शुभारंभ

वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का तीसरा संस्करण 14 से 17 जुलाई तक राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में होगा। यह वस्त्र क्षेत्र में व्यापार, निवेश और नेटवर्किंग के लिए एक प्रमुख मंच है। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत प्राकृतिक रेशों के केंद्र के रूप में उभरेगा। वस्‍त्र मंत्री ने बताया कि इस आयोजन में 141 देशों के लोग भाग लेंगे।

श्री गिरिराज सिंह ने इस अवसर पर भारत नेक्स्ट 2026 का सूचना पत्र जारी किया और वेबसाइट  का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सात हजार अंतरराष्ट्रीय खरीदारों सहित एक लाख 30 हजार से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के आने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला