अप्रैल 2, 2026 9:28 अपराह्न | West Asia conflict

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष के कई मोर्चों पर फैलने से बढ़ रहा तनाव

पश्चिम एशिया संघर्ष के कई मोर्चों पर फैलने से तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर हवाई हमलों फिर से किए हैं। संयुक्‍त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक 19 बैलिस्टिक मिसाइलों और 26 ड्रोनों को रोका है।

ईरान में खुज़ेस्तान प्रांत में कई हमले हुए। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, कराज में एक अलग हमले में दो लोग मारे गए।
संघर्ष दक्षिणी लेबनान तक भी फैल गया है। इस्राएल ने सुल्तानिया, ऐता अल-जबल, अल-जुमैजिमा और तिबनिन शहरों पर हवाई हमले किए। उत्तरी इस्राएल में दक्षिणी लेबनान से रॉकेट से हमले किए गए। ये हमले रोश हानिक्रा, श्लोमी बस्ती और पश्चिमी गैलील के कुछ हिस्से हुए।

ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की फतेहीन इकाई के कमांडर मोहम्मद अली फथलिज़ादेह मारे गए।