मार्च 18, 2026 9:44 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ा, इस्राएली हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत

पिछले कुछ घंटों में पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में महत्वपूर्ण तेल और गैस सुविधाओं के पास रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित जगह पर चले जाने की चेतावनी दी है।

इस्राएली हमलों में अली लारीजानी, बासिज कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी और ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत के बाद ईरान की सरकारी मीडिया ने सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित ठिकानों को संभावित लक्ष्य बताया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने समुद्री सुरक्षा में संभावित बदलाव का भी संकेत दिया है। उन्‍होंने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नया नियम या प्रोटोकॉल बनाना पड़ सकता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा मार्गों को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं।