थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों ने आज हमले और जवाबी हमले शुरू कर दिए। जुलाई में हुए भीषण संघर्ष के बाद कुछ महीने पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।
थाई सेना ने कहा है कि यह टकराव कंबोडियाई सेना के उबोन रत्चथानी प्रांत में गोलीबारी के साथ शुरू हुआ। इसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इसके बाद थाईलैंड ने कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए।
कंबोडिया ने हिंसा शुरू करने से इनकार करते हुए थाईलैंड पर हमला करने का आरोप लगाया है। तामोन थॉम जैसे प्राचीन मंदिरों के पास गोलाबारी की खबरें भी हैं।