मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 10, 2024 8:44 अपराह्न

printer

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से सन्‍यास की घोषणा की

महान टेनिस खिलाड़ी स्‍पेन के राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से सन्‍यास की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने आज सोशल मीडिया पोस्‍ट में अपने सन्‍यास की घोषणा की। उनका यह निर्णय डेविस कप फाइनल के बाद प्रभावी होगा।

 

नडाल के अनुसार उन्‍होंने यह फैसला लगातार चोटों के कारण लिया है। नडाल के नाम फ्रैंच ओपन के रिकॉर्ड 14 सिंगल्‍स खिताब हैं।

 

इसके अलावा उन्‍होंने 2009 और 2022 में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के सिंगल्‍स खिताब जीते। 2008 और 2010 में उन्‍होंने विबंलडन टूर्नामेंट जीता। अमरीकी ओपन का खिताब उन्‍होंने चार बार 2010, 2013, 2017 और 2019 में जीता।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला