अगस्त 18, 2024 4:17 अपराह्न | Uttar Pradesh

printer

उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल  

 

उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल

 

    उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले के सलेमपुर पुलिस स्‍टेशन क्षेत्र में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

    हमारे संवाददाता ने बताया कि इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घायलों को तत्‍काल उचित उपचार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पिकअप वाहन गाजियाबाद से आ रहा था, जबकि प्राईवेट बस बुलंदशहर की ओर जा रही थी। गाजियाबाद की ब्रेड कंपनी में कार्यरत कर्मचारी पिकअप ट्रक में गाजियाबाद से रक्षाबंधन का त्‍यौहार मनाने के लिए अलीगढ जिले के रायपुर गांव जा रहे थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला