मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 27, 2024 9:39 अपराह्न

printer

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 14 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाएं रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।