दिसम्बर 24, 2024 9:04 अपराह्न

printer

दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज हल्‍की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 20 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाएं रहने और हल्‍की बूंदाबांदी की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।