मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 12, 2024 12:42 अपराह्न | Andhra Pradesh | N. Chandrababu Naidu

printer

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने आज कृष्णा जिले के केसरपल्ली आईटी पार्क में आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की दिलाई। श्री नायडू के साथ जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य सहित 24 नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्रिपरिषद में मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण, तेलुगु देशम पार्टी महासचिव नारा लोकेश और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य कुमार यादव शामिल हैं।

 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री और एनडीए सहयोगी चिराग पासवान, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एस पनीरसेल्वम और चिरंजीवी तथा रजनीकांत जैसे फिल्‍मी सितारे भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के राजनयिक भी सम्मिलित हुए।