मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए का नेता चुना गया

 

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए का नेता चुना गया है। विजयवाड़ा में हुई टीडीपी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को नेता चुना। जनसेना पार्टी प्रमुख और पीतापुरम से विधायक के. पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी एनडीए विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। आंध्र प्रदेश में एनडीए ने 164 विधानसभा सीटों के साथ बहुमत से बड़ी जीत हासिल की।

जन सेना पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा का नेता चुना। जनसेना तेनाली के विधायक एन. मनोहर ने पवन कल्याण का नाम प्रस्तावित किया और अन्य नेताओं ने उनका समर्थम किया। 175 सदस्यीय विधानसभा में जनसेना के 21 विधायक हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला