दिसम्बर 25, 2025 7:41 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना: व्यापार और उद्योग संगठनों ने राज्य सरकार की नीतियों और नियामक बदलावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की

तेलंगाना के कई व्यापार और उद्योग संगठनों ने राज्य सरकार की नीतियों और नियामक बदलावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने राज्य सरकार से बिजली शुल्क नियमों, नवीकरणीय ऊर्जा की मंजूरी न मिलने तथा हैदराबाद औद्योगिक भूमि बदलाव नीति के अंतर्गत सरकारी आदेश के अचानक कार्यान्वयन सहितमहत्वपूर्ण मुद्दों पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है।

व्यापार संगठनों ने चेतावनी दी है कि इससे राज्य के विकास की गति बाधित हो सकती है।

तेलंगाना वाणिज्य और उद्योग मंडल के अध्यक्ष आर. रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि अचानक और एकतरफा नीतिगत आदेशों से औद्योगिक तंत्र में गंभीर अनिश्चितता आयेगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में निवेश पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला