तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड-बी.एच.ई.एल. में बांस पर आधारित छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण और बांस से हस्तशिल्प निर्मित करने तथा गैर-लकड़ी वन उत्पाद प्रसंस्करण कार्यक्रम कल समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम को प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत समाज विज्ञान कॉलेज के संसाधन प्रबंधन और उपभोक्ता विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। यह प्रशिक्षण 13 से 18 मार्च तक जारी रहा।
News On AIR | मार्च 19, 2026 7:57 पूर्वाह्न
तेलंगाना: संगारेड्डी स्थित बीएचईएल में बांस आधारित छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न