जनवरी 27, 2026 12:43 अपराह्न

printer

तेलंगाना: राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं देने वाले कई प्रतिष्ठित व्यक्ति

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हैदराबाद के लोक भवन में आयोजित विशेष समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं देने वाले कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को वर्ष 2025 के राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।

श्रीमती रमादेवी कन्नेगंती को महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए; थोडसम कैलाश को आदिवासी कल्याण के प्रयासों के लिए; डॉ. प्रद्युत वागरे को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा परोपकार में योगदान के लिए; और वी. राजन्ना को कॉर्पोरेट स्वयंसेवा में उनके कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर, लोक भवन में “एट होम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, सहित कई गणमान्‍य लोग उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला