मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 1, 2025 1:35 अपराह्न

printer

तेलंगाना के संगारेड्डी में दवा कंपनी विस्फोट में मृतकों की संख्या 35 हुई, केवल 11 शवों की हुई पहचान

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमाइलाटम में दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पुलिस अब तक केवल 11 शवों की पहचान कर पाई है। अस्पताल में भर्ती 35 श्रमिकों में से 12 की हालत गंभीर है। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने कहा है कि मलबे में अभी भी करीब 16 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों की मदद से बचाव कार्य चौबीसों घंटे जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकतर ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिक हैं।

 

इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने विस्फोट के कारणों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने उस अस्पताल का भी दौरा किया जहां श्रमिकों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला