जनवरी 18, 2025 8:50 पूर्वाह्न

printer

तेलंगानाः किशन रेड्डी ने कहा- भाजपा को मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी से प्रमाण-पत्र लेने की आवश्‍यकता नहीं

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री तथा तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री ए0 रेवंत रेड्डी के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस का संबंध भारत राष्‍ट्र समिति के साथ किया है।

 

श्री किशन रेड्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मुख्‍यमंत्री से प्रमाण-पत्र लेने की आवश्‍यकता नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा और आर एस एस जनता और देश की सेवा के लिए समर्पित है।

 

भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों और इरादों का उल्‍लेख करते हुए श्री किशन रेड्डी ने देश की स्थिति में सुधार, वंचितों की सहायता करने और विकसित भारत की दिशा में काम करने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

 

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता का आर्शीवाद मिल रहा है।