जनवरी 1, 2026 1:58 अपराह्न

printer

तरुण गर्ग बने हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के नए सीईओ

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने श्री तरुण गर्ग को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी के लगभग 29 साल के इतिहास में इस पद पर नियुक्‍त होने वाले वह पहले भारतीय हैं।

 

हुंडई ने कहा कि यह नियुक्ति भारतीय नेतृत्व में समूह के विश्वास और वैश्विक ऑटोमोटिव क्षेत्र में देश के बढ़ते रणनीतिक महत्व को दर्शाती है। श्री गर्ग को ऑटो मोबाइल उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। श्री गर्ग, उनसू किम का स्थान लेंगे जिन्‍हें दक्षिण कोरिया में हुंडई मोटर कंपनी में एक रणनीतिक भूमिका दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला