जनवरी 15, 2026 12:37 अपराह्न

printer

विश्वभर में तमिल भाषी लोग मना रहे हैं पोंगल का त्यौहार

विश्‍वभर में रहने वाले तमिल भाषी लोग पोंगल मना रहे हैं। तमिलनाडु के सभी जिलों में सामाजिक जमावड़े के हिस्‍से के रूप में लोग पोंगल पका रहे हैं। महिलाओं ने भी राज्‍य के सभी गांवों और नगरों में भाजपा राज्‍य इकाई द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम नम्‍मा मोदी पोंगल पकाया। हालांकि मवेशियों के लिए पोंगल कल है। पुरुषों द्वारा बैलों के कूबड़ को पकड़ने वाला पारंपरिक खेल जल्‍लीकट्टू कुछ स्‍थानों पर मनाया जा रहा है।

जल्‍लीकट्टू के विजेताओं को कार, सोने की अंगूठियां और ट्रैक्‍टर जैसे खर्चीले उपहार दिए जा रहे हैं। एक अन्‍य घटनाक्रम में आज राज्‍य सरकार ने मूसलाधार बारिश और चक्रवात दित्‍वाह से फसलों का नुकसान वाले 84848 किसानों के लिए क्षतिपूर्ति के रूप में 111 करोड़ 96 लाख रूपए जारी किए हैं।