भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में एनडीए सहयोगियों के साथ चेन्नई के पास मदुरंतकम में पहली राजनीतिक बैठक में भाग लेंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में यह बैठक जनविरोधी और विकास विरोधी डीएमके को सत्ता से बेदखल करने की चुनावी अभियान की नींव रखेगी। एनडीए आल इंडिया अन्ना डीएमके के महासचिव इडप्पडी पलनीसामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि तमिलनाडु की जनता एनडीए के साथ है। सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में भारी सफलता की नींव रखेगी। प्रधानमंत्री के मदुरंतकम दौरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।