मार्च 13, 2026 8:34 अपराह्न

printer

तमिलनाडु सरकार ने ईरान में फंसे मछुआरों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर किए जारी

तमिलनाडु सरकार ने ईरान में फंसे मछुआरों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। फिलहाल, तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के कुल 595 मछुआरे ईरान में फंसे हुए हैं। चेन्नई की जिलाधिकारी रश्मी सिद्धार्थ जगदे ने बताया कि चेन्नई के रहने वाले मछुआरे मुथुकुमारन थारंगमबाड़ी से मछली पकड़ने के लिए ईरान गए थे। उन्होंने राज्य सरकार को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बताया कि कई अन्य मछुआरे भी ईरान में फंसे हुए हैं। दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर +91 1800 309 3793 और 80046342 तथा व्हाट्सएप नंबर +971 543090571 जारी किया गया है। सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा, ईरान के तेहरान, इस्राएल के तेल अवीव, ओमान और कतर के दोहा के लिए भी हेल्पलाइन जारी किए गए हैं। nrtchennai@tn.gov.in और nrtchennai@gmail.com पर भी सहायता के लिए सम्‍पर्क किया जा सकता है।