मार्च 25, 2026 2:06 अपराह्न

printer

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एआईएडीएमके ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जल्द ही निर्वाचन क्षेत्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा

तमिलनाडु में गठबंधन सहयोगियों के बीच निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम- एआईएडीएमके ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के महासचिव एडापड्डी पलनीसामी आज से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं। राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन उम्मीदवारों और निर्वाचन क्षेत्रों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में हैं। द्रविड मुनेत्र कडगम – डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मोर्चे पर भी आज निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला