अप्रैल 9, 2026 4:47 अपराह्न | China's attempts to infiltrate Taiwan

printer

ताइवान के एनएसबी महानिदेशक त्साई मिंग-येन ने ताइवान में घुसपैठ करने के चीन के प्रयासों को व्यवस्थित और लक्षित बताया

ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो-एनएसबी के महानिदेशक त्साई मिंग-येन ने ताइवान में घुसपैठ करने के चीन के प्रयासों को व्यवस्थित, सुनियोजित और लक्षित बताया है। उन्होंने बताया कि इन कोशिशों में सेना के मध्य स्तर के अधिकारियों से लेकर आम सैनिकों तक को निशाना बनाया जा रहा है। कल विधानमंडल की विदेश मामलों और राष्ट्रीय रक्षा समिति की बैठक में त्साई मिंग-येन ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ताइवान में जासूसी और जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। इसमें सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ अन्य नेटवर्क भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन लोगों से संपर्क और आदान-प्रदान गतिविधियों के माध्यम से संभावित लोगों की पहचान कर रहा है और स्थानीय सहयोगियों की मदद से जासूसी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला