जून 15, 2024 6:32 अपराह्न जून 15, 2024 6:32 अपराह्न

views 5

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आज राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर ‘मटकी फोड़’ प्रदर्शन किया

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आज राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर 'मटकी फोड़' प्रदर्शन किया। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार शहर में जल संकट का समाधान करने में विफल रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कहा कि यह दिल्ली सरकार की वितरण प्रणाली की पूर्ण विफलता है।   कांग्रेस ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली के 280 स्थानों पर राज्य सरक...