जून 30, 2024 11:28 पूर्वाह्न जून 30, 2024 11:28 पूर्वाह्न
4
भारत की समृद्ध विरासत और प्रगति की भावना का साक्षी बनेगा युग युगीन भारत संग्रहालय : संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि युग युगीन भारत संग्रहालय भारत की समृद्ध विरासत और प्रगति की भावना का साक्षी बनेगा। नई दिल्ली में कल युग युगीन भारत संग्रहालय पर चार दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला के अंतिम दिन श्री शेखावत ने कहा कि यह संग्रहालय समावेशिता की भावना को मूर्त रूप देते हुए परंपरागत संग्रहालय के अनुभव से श्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय लोगों का, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए होगा। सेन्ट्रल-विस्टा पुनर्विकास योजना के हिस्से में भारत का नया...