जून 29, 2024 9:51 पूर्वाह्न

views 27

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने के आईओए की अध्यक्ष पी.टी. ऊषा के कदम का स्वागत किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने के भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉक्टर पी.टी. ऊषा के कदम का स्वागत किया है।   हाल ही में पी.टी. ऊषा ने एशियाई खेलों में योग को एक खेल के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष राजा रणधीर सिंह को पत्र लिखा है।    श्री मांडविया ने कहा कि भारत, योग को लोकप्रिय बनाने में सबसे आगे रहा है और सरकार ने बड़ी सफलता के साथ इसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल कर...

जून 20, 2024 1:26 अपराह्न

views 34

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन करेगा

बांग्लादेश में ढाका के मीरपुर इंडोर स्टेडियम में भारतीय उच्चायोग कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन करेगा। उच्चायोग ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बांग्लादेश के योग संघों को आमंत्रित किया है। मुख्य कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों सहित बांग्लादेश योग एसोसिएशन, क्वांटम फाउंडेशन, जॉयसन योग और बांग्लादेश योग संघ भाग ले रहे हैं।     

जून 20, 2024 1:23 अपराह्न

views 28

दुबई स्थित भारतीय मिशन ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में किया योग सत्र का आयोजन

  संयुक्त अरब अमीरात में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय है- 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग'। दुबई में योग के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दुबई स्थित भारतीय मिशन ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में योग सत्र का आयोजन किया है। इसमें लगभग चार हजार लोगों के योगाभ्यास में भाग लेने की संभावना है।

जून 20, 2024 1:25 अपराह्न

views 19

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले अमरीका में भारतीय दूतावास ने एक योग सत्र का आयोजन किया

कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इससे पहले अमरीका में भारतीय दूतावास ने वाशिंगटन में एक योग सत्र का आयोजन किया है। योग की वैश्विक पहुंच और लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए दूतावास में उप राजदूत सुप्रिया रंगनाथन ने कहा कि भारत से योग की प्राचीन पद्धति की शुरुआत हुई और इसने पूरे विश्‍व में अपनी पहचान बनाई। दुनिया भर के करोड़ों लोगों ने इसे अपनाया है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय, "स्वयं और समाज के लिए योग" है।

जून 19, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शशांकासन का वीडियो शेयर किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर शशांकासन का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो साझा किया। योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। वीडियो में आसन के स्वास्थ्य लाभों का वर्णन किया गया है और इसे करने के तरीके के बारे में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि शशांकासन कब्ज, पीठ दर्द से राहत और तनाव तथा क्रोध को कम करने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप और गठिया से पीड़ित रोगियों को इस आसन को करते समय सावधानी बरतने या इसे न करने की सलाह दी गई...

जून 17, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भद्रासन का वीडियो साझा किया

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर भद्रासन करते हुए अपना एक वीडियो पोस्‍ट किया। वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भद्रासन जोड़ों को मजबूत करने और घुटनों में दर्द को कम करने के लिए कारगर है, साथ ही पेट के लिए भी लाभकारी है। वीडियो में स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आसन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। भद्रासन का अभ्यास जोड़ों को मजबूत बनाता है और घुटने के दर्द को कम...

जून 15, 2024 1:55 अपराह्न

views 31

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा 10 दिन का योग महोत्सव 

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में 10 दिन का योग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र कर रहा है।    आज सुबह कोलंबो टाउन हॉल में परिवारों के लिए योग विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय संगठन सदगमय फाउंडेशन और कोलंबो में गंगारामया मंदिर के समर्थन से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूरे द्वीप में 22 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

जून 14, 2024 11:38 पूर्वाह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया त्रिकोणासन का वीडियो

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर त्रिकोणासन का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में स्वास्थ्य लाभ के लिए इस आसन को सिखाने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री ने कंधों, पीठ और एकाग्रता में सुधार के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास करने की सलाह दी।     त्रिकोणासन का अभ्यास जहां पीठ और कंधे को मजबूती देता है, वहीं एकाग्रता बढ़ाने में भी यह काफी मददगार है। pic.twitter.com/gEQxvKj7l3 — Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2...

जून 14, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 30

भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका के पूर्वी प्रांत पर्यटन ब्यूरो ने त्रिंकोमाली में आयोजित किया मेगा योग कार्यक्रम 

भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका के पूर्वी प्रांत पर्यटन ब्यूरो ने आज त्रिंकोमाली के मैक हेज़र स्टेडियम में एक मेगा योग कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 5,000 छात्रों और समाज के सदस्यों ने भाग लिया। पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन ने योग को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। यह आयोजन 10 दिवसीय योग महोत्सव का हिस्सा है जो 22 जून को कोलंबो में समाप्त होगा।    

जून 12, 2024 11:46 पूर्वाह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मद्देनजर सोशल मीडिया पर शेयर किया वृक्षासन का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के मद्देनजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वृक्षासन के लाभ बताते हुए एक वीडियो साझा किया है। श्री मोदी ने कहा कि वृक्षासन यानी पेड़ की मुद्रा में किए जाने वाले आसन के कई फायदे हैं। यह शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के साथ ही इसे मजबूती प्रदान करता है।     वृक्षासन यानि पेड़ की मुद्रा में किए जाने वाले आसन के कई फायदे हैं। यह शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के साथ ही इसे मजबूती प्रदान करता है। pic.twitter.com/cgUl2GO9vx — Narendra Modi (@narendramodi) June...