अगस्त 16, 2025 12:50 अपराह्न

views 36

झारखण्ड: राज्य के दक्षिणी भागों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से रुक रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अठारह अगस्त तक आंधी और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं उन्नीस अगस्त को राज्य के दक्षिणी भागों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।    

अगस्त 14, 2025 1:40 अपराह्न

views 75

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 20 अगस्त तक अत्‍यधिक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। तेज बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने सड़कों और बिजली आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 395 संपर्क मार्ग बंद हैं। इसके अलावा, एक हजार 593 ट्रांसफार्मर और 178 पेयजल योजनाएँ ठप हैं। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है, जबकि 36 लोग अभी भी लापता हैं। राज्‍य मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक अत्‍यधिक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, और आज चंबा, कांगड...