सितम्बर 12, 2024 9:04 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 9:04 अपराह्न

views 15

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का  लंबी बीमारी के बाद निधन

        मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 72 वर्षीय वरिष्‍ठ नेता ने आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्‍स में अंतिम सांस ली। उन्‍हें पिछले महीने की 19 तारीख को इलाज के लिए ऐम्‍स में भर्ती कराया गया था। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने एक बयान में कहा है कि श्री येचुरी का पार्थिव शरीर शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जनता के दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए नई दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में रखा ...

सितम्बर 12, 2024 8:10 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 8:10 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर  शोक व्‍यक्‍त किया है

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर  शोक व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि श्री येचुरी वामपंथ के अग्रणी पथ प्रदर्शक थे और विभिन्‍न राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ तालमेल बनाये रखने की उनमें बडी क्षमता थी।  श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनायी। प्रधानमंत्री ने कहा, इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं श्री येचुरी के परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

सितम्बर 12, 2024 7:14 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 7:14 अपराह्न

views 3

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है  

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। श्री शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री येचुरी का निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए क्षति है। उन्होंने श्री येचुरी के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे।

सितम्बर 12, 2024 5:59 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 5:59 अपराह्न

views 2

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के देहांत पर शोक व्‍यक्‍त किया है

        राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के देहांत पर शोक व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पर शोक संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि सीताराम येचुरी, एक छात्र नेता और बाद में राष्‍ट्रीय राजनीति और सांसद के रूप में एक प्रबल आवाज थे। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि श्री येचुरी समर्पित विचारक होते हुए भी सभी दलो में उनके मित्र पाये जाते थे। उन्‍होंने श्री येचुरी के परिवार और उनके सगे-सबंधियों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

सितम्बर 12, 2024 5:01 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 5:01 अपराह्न

views 3

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी का आज नई दिल्‍ली के एम्‍स में निधन

      मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी का आज नई दिल्‍ली के एम्‍स में निधन हो गया। 72 वर्षीय श्री येचुरी लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे।